रोमन रेंस बहुत जल्दी WWE में उभरने वाले सितारे हैं। अब वो यूनिवर्सल चैंपियन भी है। रॉ में शील्ड का रीयूनियन भी हो गया। ब्रॉन स्ट्रोमैन को सैथ,डीन और रोमन ने पीटा। लेकिन रोमन रेंस हमेशा रिंग के अंदर ही न्यूज में नहीं रहते बल्कि बाहर भी वो न्यूज में रहते हैं। इस ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने डिजनी टीवी के लिए अपनी आवाज दी है।
समरस्लैम में रोमन रेंंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम किया।तीसरी बार रोमन रेंस के साथ लैसनर का मुकाबला था। इससे पहले रोमन रेंस दो बार हार चुके थे।
It was a long road, but @WWERomanReigns has claimed the @WWE #UniversalChampionship! #SummerSlam https://t.co/vTWjp9uZqd pic.twitter.com/YHBJJLXrfd
— WWE (@WWE) August 20, 2018
रोमन रेंस ने इसके बाद रॉ में भी अपनी चैंपियनशिप फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड की। मैच के बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन ने मनी इऩ द बैंक कैश इऩ कराने की सोची लेकिन सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने रोमन रेंस को बचा लिया। इन तीनों ने मिलकर स्ट्रोमैन को ट्रिपल पॉवरबॉम्ब दिया।
#SummerSlam week has been busy, but had the exciting opportunity to be in the studio before #Raw to record a guest role for an upcoming episode of Disney's #ElenaofAvalor! pic.twitter.com/iE1kfAs2we
— Roman Reigns (@WWERomanReigns) August 21, 2018
इस सीरीज का जो अगला एपिसोड आएगा उसमें रोमन रेंस की आवाज होगा। इसके लिए उन्होंने अपनी आवाज दी है। ये रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर बनी हुई है। रोमन रेंस इस समय WWE में भी छाए हुए है। शील्ड के साथ उनका रीयूनियन हो गया है।
0 Comments